• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

ByTen News One Desk

Jul 25, 2025
445 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत



टेन न्यूज़ !! २५ जुलाई २०२५ !!  पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के गांव और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली के भूता थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर निवासी सोनपाल (50) पुत्र तौलेराम शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अपनी बैगानार कार से तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम धनेला जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने लाल पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी की और सड़क पार करने लगे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सोनपाल को तुरंत तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!