• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जलालाबाद पुलिस की कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
10 Views

दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जलालाबाद पुलिस की कार्रवाई



टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश।

जनपद शाहजहाँपुर के थाना जलालाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना जलालाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 307/2026 धारा 64(1)/333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम करदौला निवासी आकाश पुत्र सुरेश ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग की पुष्टि होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरैया मोड़ के पास से आकाश पुत्र सुरेश (28 वर्ष), निवासी ग्राम करदौला, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को सुबह लगभग 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह तथा आरक्षी सनी कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!