कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

आपदा प्रभावित रुद्रप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण, सीएम धामी ने राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए

By Ten News One Desk

Published on:

123 Views

आपदा प्रभावित रुद्रप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण, सीएम धामी ने राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए

टेन न्यूज़ !! २१ सितंम्बर २०२५ !! सोशल मीडिया@डेस्क न्यूज़, उत्तराखंड।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले की आपदा प्रभावित बसुकेदार तहसील के छेनागाड, तालजामण, उच्छोला, डांगी और बडेथ गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन किया।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने गुलाबराय में भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए युद्ध स्तर पर मरम्मत और बहाली के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड में आपदाओं का कहर लगातार जारी है और सरकार हर मोर्चे पर मुस्तैद है। साथ ही, चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बताया कि राहत कार्यों के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं और प्रभावितों को भोजन, अस्थायी आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे और निर्देशों से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद बढ़ी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment