कटरा की आशा इण्डेन गैस एजेंसी पर अवैध वसूली के आरोप, उपभोक्ता के पति ने जिला प्रशासन से कार्यवाही की उठाई मांग
टेन न्यूज़ ii 14 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।
जलालाबाद रोड स्थित आशा इण्डेन गैस सर्विस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर केवाईसी (KYC) एवं अन्य मदों के नाम पर ₹190 की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर किया गया।
आपको बताते चले की मंगलवार को उपभोक्ता गुलशन के पति आरिफ गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गए थे जहाँ आरिफ से ₹190 की मांग की गई, जिसकी शिकायत एजेंसी संचालक वदन सिंह से की गई। लेकिन बदन सिंह ने भी उपभोक्ता के पति की समस्या न सुनकर एजेंसी की ओर से इसे “सरकारी प्रक्रिया” बताया जा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो कोई स्पष्ट नियम बताया गया और न ही कोई रसीद दी गई।
नियमों के अनुसार Indian Oil Corporation (Indane Gas) जैसी गैस कंपनियों में केवाईसी प्रक्रिया उपभोक्ता पहचान सत्यापन के लिए होती है, जिसके लिए अलग से शुल्क नहीं लिया जाता। ऐसे में जबरन वसूली नियमों के विरुद्ध मानी जा रही है।
वहीं उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की कीमतों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्धारित ₹939 के बजाय होम डिलीवरी के नाम पर ₹960 तक वसूले जा रहे हैं।
घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। उपभोक्ता गुलशन के पति ने गैस एजेंसी पर की जा रहीं धांधली और अवैध बसूली की जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जबकि मामले से संबंधित आशा इण्डेन गैस एजेंसी से जानकारी हेतु एजेंसी के सम्पर्क नंबर 7754003131 पर कॉल की गईं लेकिन कोई रिस्पॉन्स मिला है.
