अमरोहा :“24 घंटे में पुलिस का एक्शन! गोदाम चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार”![]()
टेन न्यूज ii 07 जून 2026 ii जगदेव सिंह ब्यूरो
अमरोहा देहात/अमरोहा। थाना अमरोहा देहात पुलिस ने गोदाम से वनस्पति घी के 45 पीपे चोरी होने की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महेश चंद्र के गोदाम से 45 वनस्पति घी के पीपे चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आवेज, रिहान और दिवाकर उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 45 वनस्पति घी के पीपे, दो ई-रिक्शा, तीन मोबाइल फोन और एक चाबी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को थाना अमरोहा देहात पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शोकेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विकास त्यागी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।