• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“अपराध पर गजरौला पुलिस का शिकंजा! चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
7 Views

“अपराध पर गजरौला पुलिस का शिकंजा! चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार”


टेन न्यूज ii 07 जून 2026 ii जगदेव सिंह ब्यूरो,

अमरोहा। थाना गजरौला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुल​िस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी कटघर, मुरादाबाद तथा जुबेद निवासी पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गजरौला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच भी जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चौहान, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार एवं होमगार्ड इस्माइल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!