• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“समरसेबिल के केबल चुराने वाले शातिर चोर को कांट पुलिस ने पकड़ा, चोरी का माल व नकदी बरामद”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
14 Views

“समरसेबिल के केबल चुराने वाले शातिर चोर को कांट पुलिस ने पकड़ा, चोरी का माल व नकदी बरामद”


टेन न्यूज़ ii 07 जून 2026 ii पंकज कुमार

कांट/शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने समरसेबिल के बिजली के केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया केबल, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांट पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिकंदरपुर खुर्द तिराहे के पास से ग्राम पडरीलाल निवासी 37 वर्षीय श्यामलाल पुत्र दोदराम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 4 जून को मदरौली निवासी अनूप सिंह तथा कूरा बंडा निवासी मनोज कुमार ने समरसेबिल के बिजली के केबल चोरी होने की रिपोर्ट थाना कांट में दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अनूप सिंह के खेत में लगी समरसेबिल से बिजली का केबल काटकर चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से 24 फीट लंबा बिजली का केबल बरामद किया गया। इसके अलावा उसने मनोज कुमार की समरसेबिल से भी केबल चोरी कर बेचने की बात कबूल की, जिसके एवज में मिले 500 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद कर लिए।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की है। वहीं आरोपी के कब्जे से बरामद स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अलीशेर खां और कांस्टेबल सागर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!