बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

गोरखपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं BLA की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

By Ten News One Desk

Published on:

223 Views

गोरखपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं BLA की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

टेन न्यूज़ ii 02 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद के विकासखंड सौरिख के ग्राम गोरखपुर में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं BLA की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जानकारी साझा की गई और जनता को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने बताया कि मतदान सूची सुधार में गणना फॉर्म के साथ फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से SIR प्रक्रिया में पूरी निष्ठा से सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फर्जी, डबल अथवा गैर-निवासियों के वोट हटाए जाएंगे, जबकि भारत के मूल निवासियों के वैध वोट किसी भी स्थिति में नहीं काटे जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया को बढ़ाकर अब 11 दिसंबर तक कर दिया गया है।

सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल ने किया। भाजपा जिला प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से पारदर्शी मतदाता सूची के लिए प्रयासरत रही है। जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने सुझाव दिया कि प्रत्येक परिवार नए मतदाताओं, विवाहोपरांत आई नववधुओं, मृत व्यक्तियों एवं स्थानांतरित परिवारों की सूची तैयार कर BLO को सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, राजू सिंह बैस, सेक्टर संयोजक शिवेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ (कन्नौज) से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment