थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार तिलहर: पालिका कर्मचारी और सभासद में विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर तिलहर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, प्रेमी युगल फरार; वसूली के आरोप से मामला गरमाया रायबरेली: 5 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी रायबरेली: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
---Advertisement---

शाहजहांपुर में  गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित: मुख्य विकास अधिकारी

By Ten News One Desk

Published on:

189 Views

शाहजहांपुर में  गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित: मुख्य विकास अधिकारी

टेन न्यूज़ !! 01 अगस्त २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित है।

जनपद में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा. सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस 5 जनवरी पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व रूपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताएं निम्न प्रकार निर्धारित की गयी है- भारत का मूल नागरिक हो। उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हों, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो।

जनपद से इस पुरस्कार के मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के न्यूनतम एक-एक प्रस्ताव उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ संलग्न प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित शासन को प्रत्येक दशा में दिनांक 30 सितम्बर, 2024 तक चार प्रतियों में शासन को उपलब्ध कराया जा सकता है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment