4 Views
औरैया पुलिस ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
![]()
टेन न्यूज ii 01 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा जनपद के 4 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले उ.नि. रामशरण, उ.नि. नेम सिंह उ.नि. अब्दुल कदीर, मु.आ. चालक जगदीश सिंह सभी को फूल-माला, उपहार,बैग एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन तथा जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे।