• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, जिलाधिकारी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

ByTen News One Desk

Jul 1, 2026
29 Views

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, जिलाधिकारी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद


टेन न्यूज ii 01 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत

पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवीन मंडी परिसर, पीलीभीत में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 29 जोड़ों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल प्रत्येक जोड़े एवं उनके परिजनों का सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान वर-वधू के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!