औरैया पुलिस एसओजी/सर्विलांस, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटना में चार अभियुक्तगण गिरफ्तार कब्जे से 7240 ली0 फोर्चुन सरसो का तेल, 03 मोबाइलफोन, एक टाटा ट्रक,एक हुंडई क्रेटा कार, कुल 4,11,000/- रूपये नकद बरामद

टेन न्यूज़ !! ३० नवम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 29.11.2025 को कोतवाली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 859/2025 धारा 316(2) से तरमीम धारा 303(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है,
अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी किया गया 7240 लीटर फोर्चुन सरसो का तेल, कुल तीन मोबाइल फोन, एक टाटा कम्पनी ट्रक(घटना मे प्रयुक्त), एक हुंडई क्रेटा कार, कुल 4,11,000/- रूपये नकद(बेचे हुए तेल से प्राप्त) बरामद कर अभियोग का सफल अनावरण किया गया, घटना दिनांक 20.11.2025 को अंकित गुप्ता नि0 पुरानी जीन गली नं0 2 थाना स्टेशन रोड मुरैना म.प्र. द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर लिखित सूचना दी गई कि वादी जय हनुमान ट्रांसपोर्ट फर्म मे कार्य करता है तथा दिनांक 04/11/2025 को इण्डियन लजिस्टिक से 1705 टीन भरती 15 लीटर फोर्चून ब्राण्ड सरसों तेल को ट्रक चालक/ मालिक- रहमुद्दीन पुत्र हवलदार खाँन नि0 अहेरीपुर जनपद इटावा उ0प्र0 के सुपुर्द कर मुरैना से राहुल ट्रेडिंग कम्पनी गोरखपुर के लिये ट्रक सं0- UP 75AT0944 मे लोड कर दिनांक 05/11/2025 को शाम लगभग 5 बजे रवाना किया था,
माल दो-तीन दिन में पंहुचना था जो अभी तक नहीं पहुंचा है तथा रहमुद्दीन का मोबाइल नम्बर बन्द है तथा रहमुद्दीन के भाई अनीस से सम्पर्क करने पर भी उसका कोई अता पता नही चल रहा है,इस सूचना पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 839/2025 धारा 316(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था तथा पतारसी सुरागरसी हेतु टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में दिनांक 29.11.2025 को थाना कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इण्डियन आँयल तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित ट्रक व चालक- रहमुद्दीन को आनन्देश्वर पेपर मिल के पास जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से पुछताछ कर, अभियुक्त की निशादेही पर अजनारी बाईपास उरई सत्कार वाटिका के पास स्थित श्रीजी मील से 03 अभियुक्तगण- सौरभ, मनोज व मोहम्मद इशहाक को चोरी के माल व क्रेटा कार सहित गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 316(2) बीएनएस को धारा 303(2) बीएनएस में तरमीम किया गया तथा माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ौतरी की गई , बरामद क्रेटा कार के कोई कागजात न होने के कारण अंतर्गत धारा 207 मोटर व्हीकल अधि0 में सीज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि रहमुद्दीन द्वारा इण्डियन लजिस्टिक से बिना बताये सरसों तेल के टीन कनस्तरो को लोड करके चोरी कर उरई जनपद जालौन मे हमने स्टाक कर लिया था तथा उसमे से कुछ तेल को हम लोगो द्वारा फुटकर मे बेच दिया गया और शेष बचे तेल को टीन के कनस्तरो से बाहर निकाल कर ड्रमो व पानी की टंकीयो मे पहचान छिपाने के लिये स्टाक मे रख लिया था। हम लोगो के पास जो पैसे है वह तेल की बिक्री के है । तेल से भरे कनस्तरों को ट्रक मे भरकर चुराकर ले जाना व चोरी किए माल को बेचना है,
गिरफ्तार अभियुक्तगण
रहमुद्दीन पुत्र हवलदार खाँ निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर जिला इटावा उम्र करीब 32 वर्ष,
सौरभ कुमार पुत्र मनोज कुमार तोमर निवासी इन्द्रानगर जालौन उम्र करीब 33 वर्ष,
मनोज कुमार पुत्र सुन्दरमान राजपूत निवासी वडी वन्धौली थाना डकौर जनपद जालौन, हाल पता इन्द्रानगर निकट गल्ला मण्डी उरई उम्र करीब 42 वर्ष,
मोहम्मद इशहाक पुत्र हबीब खाँ निवासी ग्राम जमुही थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 41 वर्ष के खिलाफ अभियोग
मु0अ0सं0 839/2025 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया है, पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास खंगालने पर
अभि0 रहमुद्दीन पुत्र हवलदार खाँ के खिलाफ
मु0अ0सं0 105/23 धारा 504/506 भादवि0 थाना बकेवर जनपद इटावा में दर्ज है ll






