तिलहर से बड़ी खबर : जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी बैठक, डीजे पर पाबंदी का ऐलान
टेन न्यूज़ !! २6 अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर ।
मोहल्ला कच्चा कटरा से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ सदन मियां ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलूस में डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मौलाना जुबैर अहमद रजवी ने कहा कि यह जुलूस पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में निकाला जाता है। इसलिए जुलूस के दौरान अदब बनाए रखें और सड़क पर एक ही साइड से चलें ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी अपील की कि तबर्रुक (प्रसाद) बांटते समय उसे हाथों में ही दें, फेंककर न बांटें।
बैठक में गुलाम अहमद रजा, हाफिज सोहेल रजा, सोहेल मियां, सैयद इफ्तेखार अली, रूबैद, हाफिज नसीम, हाफिज अकील, इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







