• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में जन्मदिन की खुशी मातम में बदली: नदी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

ByTen News One Desk

Apr 26, 2026
72 Views

तिलहर में जन्मदिन की खुशी मातम में बदली: नदी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका


टेन न्यूज़ ii 26 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना
शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र में एक जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया 20 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के ढकिया रघा गांव की है। जानकारी के अनुसार, थाना कांट क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी शोबिंद (20) अपने दोस्त धीरपाल पुत्र श्याम पाल की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने ढकिया रघा आया था। शनिवार दोपहर वह लड़की के भाई व अन्य दो दोस्तों के साथ कठिना नदी में नहाने चला गया।

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान शोबिंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

वहीं, मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था और फिर उसे साजिश के तहत नदी में डुबोकर मार दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!