• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर भाजपा नेता का बड़ा हमला, बोले- “भारत का युवा शेर है”कॉकरोच…?

ByTen News One Desk

May 23, 2026
5 Views

फर्रुखाबाद में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर भाजपा नेता का बड़ा हमला, बोले- “भारत का युवा शेर है”कॉकरोच…?


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii तौफीक फारूकी, ब्यूरो

फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ट्रेंड को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज होने लगी हैं। भाजपा नेता विकास राजपूत ने इस ट्रेंड पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय युवाओं और देश के भविष्य का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को मजाक और नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश का युवा कभी स्वीकार नहीं करेगा।

भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि भारत का युवा “कॉकरोच नहीं, शेर है” और वह देश की ताकत, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला हर ट्रेंड युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि कुछ ट्रेंड जानबूझकर युवाओं को भ्रमित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से फैलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा, “भारत का युवा कॉकरोच नहीं, शेर है शेर। यह केवल युवाओं का अपमान नहीं, बल्कि देश के भविष्य के खिलाफ नकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। युवाओं को ऐसी सोच के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।”

विकास राजपूत ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने और युवाओं को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर हास्यास्पद और अराजक ट्रेंड्स को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति को केवल मीम्स और मजाक तक सीमित करना लोकतंत्र और युवा शक्ति दोनों का अपमान है।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे विकास, शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, तकनीक और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक अभियानों से जुड़ें और देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार से भी मांग की कि सोशल मीडिया पर एआई (AI) आधारित और संदिग्ध तरीके से चलाए जा रहे ऐसे ट्रेंड्स की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जानी चाहिए कि युवाओं का डेटा किस प्रकार एकत्र किया जा रहा है और कहीं उसका दुरुपयोग तो नहीं हो रहा।

विकास राजपूत ने इंटेलिजेंस एजेंसियों से मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे ट्रेंड्स के पीछे सक्रिय नेटवर्क, फंडिंग और डिजिटल गतिविधियों की गंभीरता से पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से किसी भी ऑनलाइन ट्रेंड से जुड़ने से पहले उसकी सत्यता और उद्देश्य को समझने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!