• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हाफिजगंज तबादला, भावभीनी विदाई

ByTen News One Desk

May 23, 2026
45 Views

फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हाफिजगंज तबादला, भावभीनी विदाई


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii राकेश कुमार /रामबीर

फरीदपुर/बरेली । थाना फतेहगंज पूर्वी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार का स्थानांतरण थाना हाफिजगंज होने पर थाना परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब पौने दो वर्ष तक फतेहगंज पूर्वी में सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानांतरण की सूचना मिलते ही क्षेत्र के प्रधानों, गणमान्य लोगों और क्षेत्रवासियों में भावुक माहौल देखने को मिला। लोगों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान पुलिस स्टाफ ने फूलमालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भावपूर्ण स्वागत एवं विदाई की।

समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। उनके व्यवहार और कार्यशैली को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

रिपोर्ट: राकेश कुमार / रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!