• Mon. May 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा ने अरविंद श्रीवास्तव को बनाया रायबरेली सदर विधानसभा का संयोजक

ByTen News One Desk

Mar 3, 2024
301 Views

भाजपा ने अरविंद श्रीवास्तव को बनाया रायबरेली सदर विधानसभा का संयोजक



टेन न्यूज़ !! ०३ मार्च २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


लोकसभा चुनाव हेतु रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट को रायबरेली सदर विधानसभा की ज़िम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जहाँ अरविंद श्रीवास्तव को सदर विधान

सभा का संयोजक नियुक्त किया गया, वहीं सदर क्षेत्र के लिए संगठनात्मक रूप से चुनाव प्रबन्धन समिति भी घोषित कर दिया। संयोजक नियुक्त होने के बाद भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने पार्टी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को सीधे मिल रहा है, जिस कारण से जनता ने फिर से केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। रायबरेली में सदर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक शहर के प्रभूटाउन में सम्पन्न हुई, जिसमें संचालन समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर से रायबरेली लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा के प्रभारी पशुपति शंकर बाजपेयी ने आह्वान किया है कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, विजय रस्तोगी, संतोष गुप्ता, रवि दीक्षित, सुरजीत कश्यप, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, आकांक्षा शुक्ला, दीप माला तिवारी, प्रखर चौरसिया, सभासद धर्मेन्द्र द्विवेदी, सभासद परमजीत गांधी, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र निगम, राकेश मल्होत्रा सहित पैंतालीस सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई। कार्यकम का संचालन भाजपा नेता स्वामी जितेन्द्र भारतीय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर पूर्वी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, बेलाभेला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अमाँवा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राही मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, दीपमाला तिवारी, विजय रस्तोगी, संतोष गुप्ता, राकेश मल्होत्रा, अनुज मौर्य, विवेक शुक्ला, विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!