• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा चैयरमैन डॉ. पूजा कसाना एवं दानिश जीशान खान के प्रयासों के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार, नगरवासियों ने जताया आभार

ByTen News One Desk

Jun 23, 2026
185 Views

कटरा चैयरमैन डॉ. पूजा कसाना एवं दानिश जीशान खान के प्रयासों के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार, नगरवासियों ने जताया आभार


टेन न्यूज़ !! २३ जून २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर में पिछले कई दिनों से बनी बिजली संकट की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है। लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के बाद नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

बताया जाता है कि 20 जून को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अच्छन खान ने अपनी टीम और नगरवासियों के साथ स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिशासी अभियंता (जेई) को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके बाद नगर अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना एवं उनके पति दानिश जीशान खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष (बरेली परिक्षेत्र), अपना दल (एस) ने भी नगरवासियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय पहल की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तिलहर पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज तथा अन्य तकनीकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान आरिश खान सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिला है। नगरवासियों के अनुसार 20 जून के बाद से बिजली व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

नगर के लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनप्रतिनिधि इसी प्रकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!