• Fri. Jul 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Breaking News : किसी बात से परेशान युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, रातभर डटा रहा; पुलिस करती रही समझाने का प्रयास

ByTen News One Desk

Jul 10, 2026
2 Views

Breaking News : किसी बात से परेशान युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, रातभर डटा रहा; पुलिस करती रही समझाने का प्रयास


टेन न्यूज ii 10 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । नेशनल हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा के पास बालाजी मंदिर के निकट लगे बीएसएनएल टावर पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक युवक अचानक चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह किसी बात से परेशान था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी रात टावर के नीचे मौजूद रहकर युवक को समझाने का प्रयास करती रही। शुक्रवार सुबह तक भी युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था, जिससे क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी रात बीत जाने के बावजूद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस और प्रशासन युवक को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!