शाहजहाँपुर_में_एक_साथ_गूंजी_180_शहनाइयाँ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 180 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

टेन न्यूज़ !! १० जुलाई २०२६ !! अमुक सक्सेना
शाहजहाँपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक, ददरौल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 180 नवयुगलों का विधिवत विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत ददरौल, मदनापुर एवं कांट के अध्यक्ष, संबंधित खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन इन्दु अजनवी ने किया। विवाह सम्पन्न होने के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नवदंपतियों को सुखद, सफल एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा, ददरौल, कांट एवं मदनापुर, नगर पंचायत बंडा एवं खुटार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के नरेन्द्र देव (प्रधान सहायक), तुषार (वरिष्ठ सहायक), राघवेन्द्र मोहन शर्मा, संजीव कुमार, रणवीर सिंह तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।