• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
58 Views

कन्नौज: सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन


टेन न्यूज ii 01 फरवरी 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज।

शासन के निर्देशानुसार जनपद कन्नौज के सभी 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं अन्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की।

स्वास्थ्य मेले में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच, टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा दी गई।

मेले में कुल 1883 मरीजों को लाभ मिला, जिनमें 864 पुरुष, 741 महिलाएं और 278 बच्चे शामिल रहे। साथ ही 21 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला जनपद में आम नागरिकों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
— प्रभाष चंद्र, खास रिपोर्ट, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!