9 Views
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 03 मनचले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली औरैया एंटी रोमियो टीम द्वारा दौराने चेकिंग साई मन्दिर से आनेपुर जाने वाले मार्ग पर 03 नफर अभियुक्तगण, शिवम पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम गोहना थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष एवं आकाश पुत्र मनोज कुमार निवासी गोहना थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष व महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र बब्लू गौतम निवासी गोहना थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 339/26 धारा 296 बी0एन0एस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।