• Tue. Sep 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कपूर नगला स्कूल में बच्चों ने सीखा योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Sep 22, 2026
2 Views

कपूर नगला स्कूल में बच्चों ने सीखा योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प


टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। पोषण माह के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कपूर नगला में योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में शामिल करने से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। विद्यार्थियों को स्वयं योग अपनाने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में अनुदेशक ललिता गंगवार, अनुदेशक धर्मपाल और योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!