• Mon. Jul 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम शाहजहांपुर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Jul 15, 2025
263 Views

डीएम शाहजहांपुर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व वाद, चकबंदी वाद, खनन कार्य, खाद्य एवं औषधि विभाग व राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी वसूली में शिथिलता बरतता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने परिवहन, आबकारी, खनन आदि विभागों को लक्षित राजस्व वसूली हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मकसूदपुर चीनीमिल द्वारा गन्ना भुगतान में विलंब होने पर मकसूदपुर चीनीमिल के गोदाम सीज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली के संबंध में निर्देश दिया कि लंबित राजस्व वादों को शीघ्र सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। साथ ही उन्होंने शिकायत निस्तारण, खतौनी अशं निर्धारण, स्वामित्व योजना और खतौनियों के दाखिलों की प्रगति बढ़ाने पर बल दिया।

पीएम आवास योजना, संपत्ति नामांतरण धारा 98, भू आवंटन पट्टा आदि इस माह शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
चकबंदी के अद्यतन कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित ग्रामों के कास्तकारों की आपत्तियों का समय से निस्तारण कर चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने विभागों में अग्रसारित की गई शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक एक कर लंबित संदर्भों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित सभी शिकायतों की आख्या समय से उपलब्ध कराएं। शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क कर संतुष्टि फीडबैक अवश्य प्रपात करे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!