• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेहरू पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ किसानों की समस्याओं पर बोले कांग्रेस नेता विवेक नारायण

ByTen News One Desk

May 27, 2026
31 Views

नेहरू पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ किसानों की समस्याओं पर बोले कांग्रेस नेता विवेक नारायण


टेन न्यूज़ ii 27 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कन्नौज के जवाहर कक्ष में कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के बाद भारत को आधुनिक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत और विकासशील बनाने में नेहरू जी की सोच आज भी प्रेरणादायक है तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विवेक नारायण मिश्र ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेतों में खड़ी मक्के की फसल सूखने लगी है। किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नहरों और सिंचाई व्यवस्था को तत्काल सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके। फिलहाल किसान लगातार प्रशासन से पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं और जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

कार्यक्रम में जगदीश कश्यप, अतुल सक्सेना, वकील शर्मा, सिराजुद्दीन, चंदू मोहम्मद, शोएब, ज्योति वर्मा, पंकज कश्यप, रिसू एवं बबीता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!