• Thu. Jul 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ईद-उल-अज़हा को लेकर न्यूरिया पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

ByTen News One Desk

May 27, 2026
38 Views

ईद-उल-अज़हा को लेकर न्यूरिया पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था


टेन न्यूज ii 27 मई 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। आगामी ईद-उल-अज़हा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना न्यूरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।

फ्लैग मार्च के दौरान कस्बा न्यूरिया, कस्बा मझोला, कस्बा धनकुना, ग्राम धकिया हुलकरी, ग्राम टोडरपुर, ग्राम धनकुना एवं ग्राम गुलड़िया दुल्हन सहित प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही त्योहार को भाईचारे एवं आपसी सहयोग के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ — रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!