• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

YTT Group के ग्राम पटना देवकली जनपद शाहजहाँपुर स्थित एथेनॉल प्लांट का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह  द्वारा निरीक्षण किया गया

ByTen News One Desk

Jul 6, 2025
286 Views

YTT Group के ग्राम पटना देवकली जनपद शाहजहाँपुर स्थित एथेनॉल प्लांट का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह  द्वारा निरीक्षण किया गया



टेन न्यूज़ !! ०६ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


YTT Group के ग्राम पटना देवकली, तहसील कलान, जनपद शाहजहाँपुर स्थित एथेनॉल प्लांट का जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह जी द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान जिलाधिकारी ने प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय प्रबंधन का गहन अवलोकन किया। उन्होंने YTT Group द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए यह निर्देशित किया कि उत्पादन की गुणवत्ता के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन एवं स्थानीय समुदाय के हितों को भी प्राथमिकता दी जाए।

जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा कि ऐसे औद्योगिक प्रयास क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

YTT Group के इस एथेनॉल प्लांट से वर्तमान में लगभग 2000 लोग सीधे एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बल मिला है।

YTT Group के प्रबंधन की ओर से जिलाधिकारी महोदय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें संयंत्र की वर्तमान कार्यप्रणाली एवं भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!