• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दहेज हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मां-बेटे को किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
1 Views

दहेज हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मां-बेटे को किया गिरफ्तार


अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या और शव जलाने का आरोप


टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। सहार थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव हजियापुर स्थित घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहार पुलिस टीम की बड़ी सफलता। पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 में वांछित अभियुक्त गौतम राठौर पुत्र प्रमोद राठौर, उम्र 26 वर्ष तथा गुड्डी देवी पत्नी प्रमोद राठौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हजियापुर, थाना सहार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 85, 80(2), 238(b) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या के बाद शव को जला दिया गया।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!