• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जमीन पर बनी गौशाला से दिल्ली नगर निगम ने कोर्ट के आदेश पर उठाए गौवंश

ByTen News One Desk

Jul 26, 2025
115 Views

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जमीन पर बनी गौशाला से दिल्ली नगर निगम ने कोर्ट के आदेश पर उठाए गौवंश



टेन न्यूज़ !! २६ जुलाई २०२५ !! रिपोर्टर- नरेश शर्मा, लोकेशन: दिल्ली


दिल्ली के अलीपुर फिरनी रोड पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग जो हरियाणा सरकार के अधीन आता है की जमीन पर एक गौशाला संचालित की जा रही थी। इस गौशाला में केवल वे गौवंश लाई जाती थीं जो हाईवे पर घूम रही होतीं या किसी बीमारी से ग्रस्त होतीं। यह गौशाला पिछले कुछ वर्षों से चल रही थी।

शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दिल्ली नगर निगम के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सभी गौवंशो को उठा लिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। गौशाला चला रहे युवकों का कहना है कि पीछे की खेती की जमीन पर भूमाफिया अवैध निर्माण करना चाहते हैं और वहां गोदाम बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने लगातार उनसे गौशाला हटाने की मांग की, जिसके चलते मामला कोर्ट में पहुंचा।

गांव वालों और गौशाला संचालकों का आरोप है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा है, जो कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। नहर को सूखा कर उसके ऊपर मिट्टी डालकर सड़क तक बना दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरियाणा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है क्योंकि उसी जमीन के आसपास भी अवैध कब्जे बने हुए हैं, जिन पर प्रशासन या विभाग की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। टेन न्यूज़ के लिए दिल्ली से नरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!