बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

शारदीय नवरात्र पर मांस व मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग

By Ten News One Desk

Published on:

95 Views

शारदीय नवरात्र पर मांस व मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग

टेन न्यूज़ !! २४ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

संपूर्ण प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मांस एवं मदिरा की दुकानों को प्रतिबंधित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कन्नौज इकाई ने जिला अध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री की अगुवाई में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और माहौल को देखते हुए पूरे प्रदेश में मांस व मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

इस अवसर पर पार्टी के महासचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, कृष्णकांत कटियार और जितेंद्र कटियार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री ने कहा—“हमारी मांग है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेशभर में मांस और मदिरा की बिक्री रोकी जाए।”

अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस मांग पर ठोस निर्णय लेती है या नहीं। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment