साईं बाबा मंदिर के 26वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर आयोजित
टेन न्यूज़ ii 17 अप्रैल 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो, अलवर/राजस्थान
अलवर में श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।
रक्तदान शिविर में करीब 50 रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों का नि:शुल्क जांच एवं परामर्श भी किया गया।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और साईं बाबा का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बाइट:
“हम हर वर्ष साईं बाबा के स्थापना दिवस पर ऐसे सेवा कार्य करते हैं। रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।”
