• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत कापखेड़ा में विकास कार्यों की पंचायत सचिव ने दी जानकारी

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
33 Views

ग्राम पंचायत कापखेड़ा में विकास कार्यों की पंचायत सचिव ने दी जानकारी


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! रिपोर्ट: विकास सियारिया, जिला: नरसिंहपुर

जिला नरसिंहपुर की तहसील गोटेगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत कापखेड़ा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी पंचायत सचिव चूरामन चढ़ार द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि पंचायत में सड़क, नाली, आवास योजना तथा नल-जल योजना सहित विभिन्न विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत की एक सड़क पर गड्ढे होने की समस्या है, जिसके सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिव ने यह भी जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर नाली निर्माण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित क्षेत्र में रास्ते के अभाव तथा आसपास मकानों के बने होने के कारण नाली निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते वर्षा के दिनों में पानी की निकासी प्रभावित होती है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और पंचायत इस समस्या का स्थायी समाधान निकालकर नाली निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था को जल्द बेहतर बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!