• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ढेकियाजुली में सनसनी: 13 दिनों से लापता दो बच्चों की मां, पति की भावुक अपील

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
44 Views

ढेकियाजुली में सनसनी: 13 दिनों से लापता दो बच्चों की मां, पति की भावुक अपील


टेन न्यूज़ ii प्रशांत वैश्य | असम | 24 अप्रैल 2026
असम। ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के पिराकाटा गांव में एक महिला के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पिछले 13 दिनों से कोई सुराग न मिलने के कारण परिवार गहरे सदमे में है और अब मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिराकाटा निवासी सुजीत सेन की पत्नी, 32 वर्षीय धनदा राजबंशी सेन 11 अप्रैल 2026 को गुवाहाटी से बस के जरिए अपने घर लौटने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद से ही वह लापता हो गईं। वह दो बच्चों की मां हैं और उनके अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

पति सुजीत सेन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। निराश परिवार ने अब पुलिस और आम जनता से मदद की अपील की है।

भावुक अपील करते हुए सुजीत सेन ने कहा कि यदि किसी को उनकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल ढेकियाजुली पुलिस थाना में संपर्क करें या दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की तलाश के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की जा रही है।

फिलहाल सभी की यही कामना है कि धनदा राजबंशी सेन सकुशल अपने घर लौट आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!