अमावा गांव में बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण परेशान![]()
टेन न्यूज ii 28 जुलाई 2026 ii वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली। जिले के अमावा गांव में विकास के दावों की पोल खोलती जर्जर सड़कें ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन ई-रिक्शा, ऑटो और दोपहिया वाहन फिसलकर पलट रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।![]()
कई बार शिकायत के बावजूद सड़क निर्माण और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो, टेन न्यूज, रायबरेली।