• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में स्टेशन रोड स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर का निधन, शोक

ByTen News One Desk

Jun 20, 2024
303 Views

तिलहर में स्टेशन रोड स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर का निधन, शोक



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर-स्टेशन रोड स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजकामत का बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बेंगलुरु से उनकी पत्नी जया कामत दोपहर यहां पहुंची हैं।

बुधवार को दोदराजपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेंगलुरु निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर राज कामत ने यहां लगभग दो दशक पहले आकर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की नींव रखी। तिलहर के अलावा जलालाबाद, मीरानपुर कटरा में भी कैंब्रिज स्कूल खोले। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले राजकामत पिछले कुछ समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे।

उनकी पत्नी जया कामत भी शाहजहांपुर के कुछ स्कूलों में प्रधानाचार्य पद पर रही है। तिलहर कैंब्रिज स्कूल की डायरेक्टर लकी गौतम के पति प्रदीप गौतम ने दो दिन पहले राज कामत को बीमार होने पर जिला प्रशासन अस्पताल में भर्ती कराया था।

पत्नी जया कामत बेंगलुरु में थी। बीमारी की सूचना उन्हें दी गई इस बीच देर रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। निधन पर स्वामी चिन्मयानंद के विद्यालय एसएमबी के स्टाफ में पहुंचकर अपनी स्वात्वना व्यक्त की। राज कामत के शव को कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में रखा गया है।

उनकी पत्नी जया कामत मंगलवार को दोपहर बेंगलुरु से यहां पहुंची। उनके साथ उनकी विवाहित वडी बेटी प्रियंका कामत भी आई हुई है। विवाहित छोटी बेटी निहारिका कामत लंदन से चल चुकी है उसके बुधवार को सुबह पहुंचने के बाद राजकमत का अंतिम संस्कार दोदराजपुर श्मशान घाट में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!