• Sat. Jul 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

ByTen News One Desk

Jul 18, 2026
2 Views

तिलहर में दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित


टेन न्यूज ii 18 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहाँपुर)। दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियाँ के आवास पर डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों ने अपनी आँखों की जाँच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में विजन टेक्नीशियन श्रीमती कल्पना देवी एवं कम्युनिटी हेल्थ वर्कर श्री अरुण कुमार ने मरीजों की आँखों की विस्तृत जाँच की। इस दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं, मोतियाबिंद, चश्मे की आवश्यकता तथा अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई या ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क अथवा रियायती उपचार के लिए डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, सहदेव रोड, मोहम्मदी स्थित मुख्य अस्पताल रेफर किया गया।

चिकित्सकीय टीम ने लोगों से नियमित नेत्र परीक्षण कराने, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा आँखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि समय पर जाँच और उपचार से अधिकांश नेत्र रोगों का सफल इलाज संभव है और दृष्टि सुरक्षित रखी जा सकती है।

शिविर के दौरान साजिद, शरीफ, नवी अहमद, जावेद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!