इस्माईलपुर नबादा में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस मुकदमे
टेन न्यूज़ !! ०१ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा। इस्माईलपुर नबादा गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई।
लक्ष्मी शर्मा पत्नी राजेश कुमार ने सौरभ शर्मा समेत आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, सौरभ शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा ने लक्ष्मी शर्मा व राजेश शर्मा सहित पांच लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।







