• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत गोवा में बारातघर निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
42 Views

ग्राम पंचायत गोवा में बारातघर निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने उठाई आवाज


टेन न्यूज़ ii 22 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। Kannauj विकासखंड सदर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोवा में प्रस्तावित बारातघर निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि बिना पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं और जनसहमति के बारातघर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाटा संख्या 348 में बारातघर का निर्माण कराया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थान गांव की आबादी से दूर होने के कारण आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले में पूर्व प्रधान कुलकांत तिवारी ने कहा कि बारातघर का निर्माण ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां गांव के सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से सुविधा मिल सके। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

वहीं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार भदौरिया ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पंचायत द्वारा सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारातघर निर्माण को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह गांव के हित और जनसुविधा को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

मौके पर ग्रामीणों की बात सुनने के बाद वर्तमान प्रधान ने भी गाटा संख्या 348 में निर्माण को लेकर अपनी सहमति जताई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल सहित तमाम ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!