• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दतेली हादसे के पीड़ित परिवार से मिला अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
15 Views

दतेली हादसे के पीड़ित परिवार से मिला अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा


टेन न्यूज ii 22 जून 2206 ii रिपोर्टर : पप्पू अंसारी

खुदागंज/शाहजहांपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम दतेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दादा-पोते की दर्दनाक मौत के बाद अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार, जिला महासचिव सूर्य कुमार, निवर्तमान प्रदेश सचिव राजीव पटेल तथा कार्यकर्ता सुरजीत गंगवार ग्राम दतेली पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल थाना खुदागंज पहुंचा, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई, दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि सोमवार शाम हुए हादसे में ग्राम दतेली निवासी बुधपाल गंगवार (50) और उनके पांच वर्षीय पौत्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर जाम भी लगाया था।

अपना दल (एस) नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!