बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण प्रारम्भ

By Ten News One Desk

Published on:

104 Views

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण प्रारम्भ

टेन न्यूज़ ii 05 नवम्बर 2025 ii रिपोर्ट : डेस्क न्यूज
लोकेशन : शाहजहांपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 04 नवम्बर को जनपद शाहजहाँपुर के समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2492 मतदेय स्थलों पर बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र के वितरण कार्य की शुरुआत की गई।

जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने 135-शाहजहाँपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-10, पू.मा.वि. पैना बुजुर्ग (कक्ष सं. 1) पर उपस्थित रहकर बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य प्रारम्भ कराया।

इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने 136-ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-44, प्रा.स्कूल अजीजगंज पर तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने 135-शाहजहाँपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-40, प्रा.वि. तिउलक पर उपस्थित रहकर बी.एल.ओ. के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य प्रारम्भ कराया।

साथ ही विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के एक-एक मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराया।

पैना बुजुर्ग में जिलाधिकारी के साथ नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment