उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

निर्धन परिवारों तक पहुंचेगी खुशियों की रौशनी, पीलीभीत जिलाधिकारी की अनोखी पहल

By Ten News One Desk

Published on:

36 Views

निर्धन परिवारों तक पहुंचेगी खुशियों की रौशनी, पीलीभीत जिलाधिकारी की अनोखी पहल

दीपावली पर गरीबों के घर पहुंचाए जाएंगे मिठाई, दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

टेन न्यूज़ !! २१ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत

पीलीभीत जनपद में दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, लेकिन समाज के कई निर्धन परिवार आर्थिक तंगी के कारण इस त्योहार को पूरी तरह नहीं मना पाते। ऐसे परिवारों तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक सराहनीय पहल की है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जनपद के प्रत्येक ग्राम में ग्राम प्रधान, संबंधित लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी मिलकर उस ग्राम के सबसे निर्धन व्यक्ति की पहचान करें और दीपावली के दिन उनके घर पर मिठाई, दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति पहुंचाएं। इसी प्रकार शहर के प्रत्येक वार्ड में सभासद, सफाई नायक और अधिशासी अधिकारी यह कार्य सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई भी निर्धन परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रह जाए।

डीएम ने कहा कि यह पहल समाज में समानता, करुणा और संवेदना का संदेश देती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मनाएं, पटाखों के प्रयोग से बचें और दूसरों की खुशियों में सहभागी बनें।

ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।”

यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसरोकार के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है। पीलीभीत में इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment