बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर जिलाधिकारी ने लिया अपडेट, 16 नवंबर से हर बीएलओ करें 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

By Ten News One Desk

Published on:

84 Views

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर जिलाधिकारी ने लिया अपडेट, 16 नवंबर से हर बीएलओ करें 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बिस्मिल सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, तथा 2003 एवं 2025 के मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 16 नवंबर से प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन 100-100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हर हाल में सुनिश्चित करें।

उन्होंने दो दिवस के भीतर 2003 और 2025 के मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण करने के आदेश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्य की तात्कालिकता को देखते हुए छुट्टी के दिनों में भी कार्य जारी रहेगा, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय से पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे कोई पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment