• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिंदगी के रखवाले” बने डॉ. फैज़ान खान, वक्त पर फैसले और सेवा भाव ने बचाई महिला की जान

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
497 Views

जिंदगी के रखवाले” बने डॉ. फैज़ान खान, वक्त पर फैसले और सेवा भाव ने बचाई महिला की जान



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैज़ान खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि एक डॉक्टर सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि जीवन का असली रक्षक होता है।

गुरुवार सुबह खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा दरोवस्त में महिला (42), पत्नी पप्पू सिंह, को घर की सफाई करते समय एक जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने तुरंत उन्हें कटरा सीएचसी पहुँचाया, जहाँ स्थिति गंभीर थी और वक्त की एक-एक सांस कीमती बन चुकी थी।

लेकिन डॉ. फैज़ान खान ने मानो संकट की घड़ी को चुनौती देते हुए तुरंत चिकित्सा व्यवस्था संभाली। अपनी टीम को सक्रिय कर उन्होंने न सिर्फ तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, बल्कि अपनी कुशलता, सूझबूझ और मानवीय संवेदना से मरीज की जान बचा ली।

डॉक्टर ने बताया है कि महिला अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं, और उनका परिवार डॉ. खान को अपना “मसीहा” मान रहा है।

गाँव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर कोई एक ही बात कह रहा है –”जहाँ डॉक्टर फैज़ान हों, वहाँ मौत भी अपना रास्ता बदल लेती है!”उनकी सेवा भावना, सरल स्वभाव और मेडिकल फील्ड में दक्षता ने न सिर्फ मरीजों का भरोसा जीता है, बल्कि उन्हें आम डॉक्टरों से अलग एक “जननायक चिकित्सक” बना दिया है।

डॉ. फैज़ान खान आज मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उम्मीद का दूसरा नाम बन चुके हैं।
ऐसे डॉक्टर को सलाम, जो सिर्फ दवा नहीं, दिल से इलाज करतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!