• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर, पुलिस ने कार्रवाही कर भेजा जेल

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
420 Views

महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर, पुलिस ने कार्रवाही कर भेजा जेल



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। कार सवार युवकों द्वारा नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर पीड़िता ने बीते 10 जून को फरीदपुर जनपद बरेली निवासी कुछ युवकों के विरुद्ध तहरीर दी थी, जिसमें कार में बैठाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने खुदागंज क्षेत्र से तीन नामजद आरोपियों — म्यूना गांव निवासी सुधीर कुमार, मोहल्ला सदर खुदागंज के अनिल और मोहम्मद अनीस — को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी सफाई में कहा कि यह मामला आपसी सहमति का था और महिला ने अपने परिचितों की मदद से फंसाने की साजिश रची है। हालांकि, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि बचे हुए आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकित नेहरा, राजीव कुमार, आरजू खान, अमित कुमार और तरुण कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!