बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत डॉ. फैज़ान ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By Ten News One Desk

Published on:

196 Views

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत डॉ. फैज़ान ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

टेन न्यूज़ | 11 जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)

जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए कटरा खुदागंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फैज़ान खान ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

ग्राम पंचायत मझिला स्थित अमृत सरोवर तालाब के पास डॉ. फैज़ान ने पीपल, नीम, आंवला, अनार, यूकेलिप्टस जैसे छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि,

“वृक्ष प्रकृति की सबसे अनमोल देन हैं। एक पेड़ मां के नाम लगाकर हम अपनी भावनाएं प्रकृति से जोड़ सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं।”

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर स्थित अपने निवासीय परिसर में भी अमरूद, जामुन और पीपल सहित एक दर्जन पौधे लगाए। कार्यक्रम में आरिब खान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि लोगों को भावनात्मक रूप से वृक्षों से जोड़ने की एक सुंदर पहल भी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment