कटरा क्षेत्र में कई जगह आसमान में मंडराते ड्रोन दहशत का माहौल, प्रशासन मौन, देखें Vedio..?

टेन न्यूज।। 27 जुलाई 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।
बीती रात कस्बा कटरा व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने आसमान में तीन से चार ड्रोन मंडराते देखे, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ड्रोन की हरकतें संदिग्ध बताई जा रही हैं, जिससे लोगों में चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका गहराने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर चोर चोरी से पहले ड्रोन से मकानों की निगरानी करते हैं, जिससे वे सुरक्षित स्थान और रास्ते तय करते हैं। इसी आशंका को लेकर नगर वासियों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ड्रोन देखे जाने की खबर से दहशत फैल गई। लोग समूह बनाकर बाहर निकल आए और लगातार निगरानी करते रहे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई या बयान नहीं आया है, जिससे जनमानस में नाराजगी देखी जा रही है।
नगरवासियों ने प्रशासन से ड्रोन उड़ानों की जांच और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।






