• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण गर्मी के रहते अनशन स्थल पर दो सभासदों और एक सभासद पति की तबीयत हुई खराब, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया

ByTen News One Desk

Jul 18, 2024
236 Views

भीषण गर्मी के रहते अनशन स्थल पर दो सभासदों और एक सभासद पति की तबीयत हुई खराब, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया



टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना,  तिलहर/शाहजहांपुर


नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार सहित मांगों को लेकर कई सभासदों द्वारा नगर पालिका गेट पर चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के रहते अनशन स्थल पर दो सभासदों और एक सभासद पति की तबीयत खराब हो गई।

सभासद सत्येंद्र सिंह चौहान को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया।बही सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा सभासद के घर पहुंची और उनका हाल-चाल लेते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की।

मंगलवार की रात पालिका के मीटिंग हॉल में अनशनकारी सभासदों द्वारा विपक्षी पार्टी के एक पूर्व विधायक का कथित केक काटे जाने की वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए विधायक सलोना कुशवाहा ने डीएम से आपत्ति की। अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने मामले में नाराजगी जताई है। मामले का संज्ञान लिया जा रहा है।

बुधवार को भीषण गर्मी के रहते नगर पालिका गेट पर अनशन पर बैठे सभासद दिलीप सक्सेना, सत्येंद्र सिंह चौहान और सभासद साफिया के पति साजिद हुसैन सोनी का अचानक बीपी हाई होने पर तबीयत खराब हो गई।

अधिक तबीयत खराब होने पर सभासद सतेंद्र सिंह चौहान को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा उनके घर पहुंची और हाल-चाल पूछा।

इस दौरान सत्येंद्र सिंह चौहान से अनशन समाप्त करने की अपील की। बताते हैं कि श्री चौहान ने अध्यक्ष से कहा कि वह कल नगर पालिका पहुंचे और बातचीत करके सभासदों को संतुष्ट करें तभी अनशन समाप्त हो सकता है।

तीसरे दिन अनशन पर सभासद संदीप रस्तोगी, अमित कुमार लोधी, दिलीप सक्सेना, अकरम पाला, सत्येंद्र सिंह चौहान, शानू हुसैन ,सभासद्पति साजिद हुसैन सोनी, हितेश गुप्ता रिंकू सहित करीब एक दर्जन सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!