• Thu. May 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की अमन-तरक्की के लिए मांगी दुआएं

ByTen News One Desk

May 28, 2026
2 Views

तिलहर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की अमन-तरक्की के लिए मांगी दुआएं


टेन न्यूज़ !! २८ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । नगर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन, तरक्की, आपसी भाईचारे तथा तमाम परेशानियों से निजात के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

तिलहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, मस्जिद कमेटियों एवं इमामों ने समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं संभालीं।

नगर की प्रमुख मौजमपुर स्थित बड़ी ईदगाह में शहर इमाम Mohammad Swale alias Shaddan Miyan ने दशकों पुरानी परंपरा के तहत निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

शहर इमाम मोहम्मद स्वाले उर्फ शद्दन मियां ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, आपसी सौहार्द और सभी परेशानियों से निजात के लिए दुआएं कीं। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की।

ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ईदगाह कमेटी की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहर इमाम से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!