• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मंदिर में लुट,मारपीट के मामले में पुजारियों और ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने किया धरना प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Mar 13, 2026
36 Views

मंदिर में लुट,मारपीट के मामले में पुजारियों और ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने किया धरना प्रदर्शन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को समझाते हुए मामला कराया शांत


टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी मोहन दास और हाकिम दास, तुलसी दास के बीते 4 मार्च को जमौली निवासी शिवम यादव पुत्र रविन्द्र यादव एवं एक अज्ञात ने पुजारियों के साथ जमकर मारपीट करने और जेब में रखे 3200 रुपए नकद निकालने का आरोप लगाया है, पीड़ित पुजारी मोहन दास ने बताया उक्त लोग 4 मार्च की रात्रि तेज गति से चार पहिया वाहन से मंदिर के पास निकले उन्होंने एक कुत्ते को कुचल दिया।

बताया जाता है कि जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग गाली गलौज करने लगे और पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर पुजारी मोहनदास एवं हाकिम दास को घायल कर दिया और जेब में रखे रुपए भी निकल ले गए, इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती करवाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद घर लौट रहे पदाधिकारियों को रास्ते में उक्त दबंगों द्वारा पीछा कर गाली गलौज की,पुलिस ने उक्त दबंगों का 151 में चालान कर दिया लेकिन लुट का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।

इसी को लेकर बुधवार को सभी पुजारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट और जमौली गांव के निवासियों ने बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर लूट का मुकदमा लिखे जाने को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, सूचना पर कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित नहीं माने इसके बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने पीड़ितों को 8 दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मामले की जांच की जा रही है, नामदर्ज आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *