द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की किसान गोष्ठी में आधुनिक गन्ना खेती पर जोर![]()
टेन न्यूज ii 19 जुलाई 2026 ii रामवीर
फरीदपुर (बरेली)। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज, फरीदपुर द्वारा ग्राम कुठला में कृषक श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री ढाकन लाल के खेत पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में किसानों को उन्नत गन्ना खेती, अधिक उत्पादन, संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर सिंचाई तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का आह्वान किया।
गोष्ठी में सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) श्री उपेन्द्र उपाध्याय, प्रभारी सचिव समिति फरीदपुर श्री सर्वेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अरविन्द त्यागी तथा जोनल इंचार्ज श्री अरविन्द मिश्र ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री शिवकुमार गंगवार, श्री सुरेश गंगवार, श्री गणेश शाक्य एवं श्री गजेन्द्र सिंह सहित लगभग 100 किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए गन्ने की उत्पादकता बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना रहा।